आरा मिल का हिसाब सेकंडों में

आरा मिल पर दिन भर लट्ठे चिरते हैं, ग्राहक नाप लिखवाते हैं, और शाम को कॉपी में CFT जोड़ते-जोड़ते सिर दुखने लगता है। एक अंक गलत हुआ तो या तो अपना घाटा, या ग्राहक से झगड़ा। Timber Calculator यही काम सेकंडों में करता है: नाप डालो, CFT और रकम अपने-आप, और ग्राहक को साफ़-सुथरा बिल या 🪚 चिराई रसीद PDF में, सीधे WhatsApp पर।

यह app Laptop और Mobile दोनों में चलता है, और पूरी तरह मुफ़्त है। इस लेख में दोनों को install करने के आसान कदम, पहली बार की setup, और कैसे चलाएँ के वीडियो हैं।

💻 Laptop के लिए — Microsoft Store से मुफ़्त Install

📱 Mobile के लिए — APK डाउनलोड (Android · 3.7 MB · मुफ़्त)

Browser में बिना install भी चलता है: parasmoneypartner.com/timber-calculator

🪵 App में क्या-क्या है?

सुविधाक्या काम आती है
📏 कट साइज़ लकड़ीलंबाई × चौड़ाई × मोटाई (ft / inch / mm) → CFT अपने-आप, हर पंक्ति की रकम
🪵 गोल लट्ठालंबाई × गोलाई → CFT (होपस तरीका)
🚪 दरवाज़ा · 🟫 प्लाई · 🪨 पत्थरSq.Ft का हिसाब; 🔥 जलावन / बुरादा kg और बोरी में
🧾 बिक्री बिलदुकान का नाम-logo, GST, भाड़ा, छूट, UPI QR, रकम शब्दों में — PDF और प्रिंट
🪚 चिराई रसीद (नया)ग्राहक अपनी लकड़ी चिरवाने लाए तो अलग रसीद नंबर (CH1, CH2…); स्टॉक नहीं घटता
📝 अनुमान पत्रपहले से अंदाज़ा देकर ग्राहक से order पक्का करें
📦 स्टॉक · 💰 रसीद · 🎨 प्रचार posterमाल का हिसाब, पाया-दिया की रसीद, WhatsApp status के लिए poster
💬 WhatsApp पर PDFबिल बनाते ही ग्राहक के नंबर पर सीधा भेजें
📜 आज का Business TipApp खुलते ही विश्वकर्मा जी की फ़ोटो के नीचे चलती पट्टी — रोज़ एक नई सीख

Timber Calculator mobile app: विश्वकर्मा जी वाली शुरुआत, home और चिराई का हिसाब

💻 Laptop में कैसे डालें? (Microsoft Store)

Microsoft Store पर Timber Calculator — इंस्टॉल करें बटन

कदमक्या करें
1Laptop में ऊपर का 💻 Microsoft Store से Install बटन दबाएँ, या यह link खोलें। (दूसरा तरीका: Start में Microsoft Store खोलें और ऊपर search में Timber Calculator लिखें।)
2इंस्टॉल करें / Get दबाएँ। Browser पूछे "Microsoft Store खोलें?" तो Open दबाएँ। App मुफ़्त है, कोई पैसा नहीं लगेगा।
3Store अपने Microsoft (Hotmail / Outlook) account से sign-in माँगे तो कर लें। Download करीब 120 MB का है, पूरा होने दें।
4खोलें (Open) दबाएँ। बाद में Start मेनू में Timber Calculator लिखकर खोलें; right-click → Pin to taskbar कर लें ताकि रोज़ एक click में खुले।
5नया version आने पर Store अपने-आप update कर देता है। कुछ नहीं करना।

⚠️ ध्यान दें

Windows 10 या 11 (64-bit) चाहिए। Store का download बीच में अटके तो Store बंद करके फिर खोलें, या laptop की तारीख़-समय सही करें।

Laptop पर Timber Calculator: कट साइज़ लकड़ी का CFT और चिराई का हिसाब

▶️ 🎬 वीडियो: Laptop पर Timber Calculator कैसे चलाएँ — YouTube वीडियो जल्द यहाँ आएगा

📱 Mobile में कैसे डालें? (Android APK)

कदमक्या करें
1Phone में ऊपर का 📱 APK डाउनलोड बटन दबाएँ (3.7 MB, एक मिनट से कम)।
2डाउनलोड पूरा होने पर ऊपर की पट्टी (notification) में, या Files → Downloads में Timber-Calculator…apk दबाएँ।
3Phone पूछे "इस source से install की अनुमति दें?" तो Settings → Allow from this source चालू करें और वापस आएँ।
4Install दबाएँ, फिर Open। Home screen पर लकड़ी वाला PM icon बन जाएगा।
5Play Protect "अनजान app" कहे तो Install anyway दबाएँ — app Play Store से नहीं, सीधे हमारी website से आया है, इसलिए यह संदेश आता है।

💡 नया version कैसे लें?

App में 🏠 Home पर नीचे 🔄 Update देखें दबाएँ। नया APK आया होगा तो वहीं से डाउनलोड होगा; पुराना हिसाब मिटता नहीं।

▶️ 🎬 वीडियो: Mobile पर Timber Calculator कैसे चलाएँ — YouTube वीडियो जल्द यहाँ आएगा

⚙️ पहली बार खोलने पर setup (laptop और mobile दोनों में एक जैसा)

कदमक्या करें
1विश्वकर्मा जी की फ़ोटो वाली पहली screen पर 🙏 प्रवेश करें दबाएँ। नीचे चलती पट्टी में आज का Business Tip पढ़ें।
2पहली बार एक छोटा पंजीकरण: आपका नाम, दुकान का नाम, ज़िला, मोबाइल → WhatsApp पर भेजें और app खोलें। सिर्फ़ एक बार।
3⚙️ सेटिंग में दुकान का नाम, पता, मोबाइल, GST, logo, UPI ID और बैंक भरें। यही सब हर बिल पर छपेगा।
4माल / किस्म (सागवान, साल, शीशम, आम…) और उनके रेट एक बार डाल दें। बिल बनाते समय बार-बार नहीं डालने पड़ेंगे।
5☁️ बैकअप चालू करें (Google Drive) ताकि phone या laptop बदलने पर भी हिसाब सुरक्षित रहे।

🪚 चिराई रसीद 3 कदम में

ग्राहक अपनी लकड़ी चिरवाने लाए, तो बिक्री बिल नहीं, चिराई की रसीद चाहिए। रेट वही चिराई का, और आपका स्टॉक नहीं घटना चाहिए:

  • कदम 1: 🪵 कट साइज़ लकड़ी खोलें, ऊपर 📝 अनुमान / 🧾 बिक्री के साथ 🪚 चिराई चुनें।
  • कदम 2: नाप और पीस डालें, नीचे रेट में चिराई रेट (₹ प्रति CFT) डालें। उदाहरण: 39.389 CFT × ₹45 = ₹1,773।
  • कदम 3: 🖨️ प्रिंट / PDF दबाएँ — ऊपर "चिराई रसीद", अपना रसीद नंबर, और नीचे चिराई की शर्तें (कील-पत्थर से आरा टूटे तो ख़र्च ग्राहक का) अपने-आप।

Timber Calculator की चिराई रसीद PDF का नमूना

ऊपर का बिल नमूना है: दुकान और ग्राहक के नाम काल्पनिक हैं।

🙏 आपसे एक अपील

यह app मैंने विश्वकर्मा समाज के अपने भाइयों के लिए बनाया है, और हर सुविधा आप जैसे दुकानदारों की बात सुनकर जोड़ी गई है। चिराई रसीद भी आरा मिल वालों की ज़रूरत सुनकर जोड़ी गई।

आपको app में कोई कमी दिखे, कोई नई सुविधा चाहिए, या कहीं हिसाब समझ न आए — तो बेझिझक WhatsApp 9263607071 पर लिखिए या voice note भेजिए। हर सुझाव ध्यान से पढ़ा जाता है, और काम का सुझाव अगले update में जोड़ने की पूरी कोशिश होती है।

💬 सुधार / नई सुविधा बताएँ — WhatsApp 9263607071

Install में दिक्कत? WhatsApp 9263607071 पर मदद लें

👥 विश्वकर्मा समाज से जुड़ें

❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

❓ 1. App मुफ़्त है?

हाँ। विश्वकर्मा समाज और सभी लकड़ी वालों के लिए पूरी तरह मुफ़्त — कोई fee नहीं, कोई विज्ञापन नहीं।

❓ 2. Laptop और mobile का हिसाब आपस में जुड़ता है?

नहीं, दोनों का data अपने-अपने device में रहता है। एक से दूसरे में ले जाना हो तो ⚙️ सेटिंग → बैकअप (Google Drive या file) से ले जाएँ।

❓ 3. Laptop में कौन-सा Windows चाहिए?

Windows 10 या Windows 11 (64-bit)। Microsoft Store वाला app हर update अपने-आप ले लेता है।

❓ 4. iPhone में चलेगा?

iPhone पर APK नहीं चलता। Safari में parasmoneypartner.com/timber-calculator खोलें → Share → "Add to Home Screen"।

❓ 5. Internet चाहिए?

Install करते समय चाहिए। उसके बाद नाप, बिल, PDF बिना internet भी चलते हैं; WhatsApp पर भेजने और बैकअप के लिए internet लगता है।

❓ 6. कोई नई सुविधा या सुधार चाहिए तो?

WhatsApp 9263607071 पर लिखकर या voice note भेजकर बताइए। काम के सुझाव अगले update में जोड़ने की कोशिश होती है — चिराई रसीद भी ऐसे ही आई।

App: Timber Calculator v1.19.1 (14 Nov 2026) · Developed by ParasMoney™ Partner · parasmoneypartner.com/timber-calculator
लेखक: Paras Kumar Sharma · मदद / सुझाव: WhatsApp 9263607071