पेंशन नहीं है?

“सरकारी नौकरी नहीं है, तो पेंशन भी नहीं। 60 के बाद हर साल पक्का पैसा कहाँ से आएगा?” — व्यापारियों, प्राइवेट नौकरी वालों और self-employed लोगों का यही सवाल है। LIC का जीवन उत्सव (Plan 771) इसी का जवाब है: कुछ साल प्रीमियम, फिर 100 की उम्र तक हर साल पक्की आय। इस लेख में इसे वैसे ही समझाऊँगा जैसे अपने ग्राहक को — पृष्ठभूमि → समस्या → समाधान, और साथ में Advisor के लिए बेचने के Tips और USP। हर आँकड़ा LIC की अपनी brochure से, बिना बढ़ा-चढ़ाकर।

✍️ Paras Kumar Sharma (Multi-times MDRT · Semi-Qualified CA · CA Faculty) · हर नियम और आँकड़ा LIC Sales Brochure (14-10-2025), Policy Document और CIS से मिलाया गया है; LIC की दोनों benefit illustrations (PPT 10 और 12) हमारे calculator से हूबहू मिलीं।

📌 एक नज़र में: LIC जीवन उत्सव (771)

बातजानकारी
प्लान का प्रकारNon-Par, Non-Linked, Individual, Savings, Whole Life · UIN 512N363V02
प्रीमियम भुगतान अवधि (PPT)5 से 16 वर्ष (आप चुनें) · प्रीमियम बंद होने की अधिकतम उम्र 75
प्रवेश उम्र30 दिन (सिर्फ़ PPT 16) से 65 वर्ष — PPT के हिसाब से बदलती है (नीचे तालिका)
Basic Sum Assuredकम से कम ₹5,00,000 · ऊपरी सीमा नहीं · ₹24 लाख तक ₹25,000, उसके ऊपर ₹1 लाख के गुणक
Guaranteed Additions₹40 प्रति ₹1000 BSA, हर साल — सिर्फ़ PPT के दौरान
आय (Survival Benefit)BSA का 10% हर साल, 100 की उम्र तक — PPT 5–8 में 11वें साल से, बाकी में PPT + 3 साल बाद
Option I / IIRegular Income (हर साल खाते में) या Flexi Income (5.5% चक्रवृद्धि पर जमा, साल में 75% तक निकासी)
मृत्यु लाभBSA या 7 × सालाना प्रीमियम (जो ज़्यादा) + GA · कुल प्रीमियम के 105% से कम नहीं
Maturityनहीं — उसकी जगह आजीवन आय
RebateHigh SA (₹10 लाख+, 3 slab) · Online 10% (tabular पर)
GSTअभी छूट (Nil) — LIC brochure 14-10-2025

1️⃣ पृष्ठभूमि — जीवन उत्सव क्यों आया और 771 क्यों?

  • पेंशन वाली पीढ़ी कम हो रही है — ज़्यादातर लोग व्यापार या प्राइवेट नौकरी में हैं, जहाँ 60 के बाद हर महीने/साल का पक्का पैसा अपने-आप नहीं आता।
  • लंबी उम्र, लंबा ख़र्च — आज 60 का व्यक्ति 85–90 तक जी सकता है; बुढ़ापे की आय 25–30 साल चलनी चाहिए।
  • 871 (नवंबर 2023) — LIC ने जीवन उत्सव लॉन्च किया: सीमित प्रीमियम, ₹40/1000 GA, और आजीवन 10% आय। यह बहुत लोकप्रिय हुआ।
  • 771 (UIN 512N363V02) — IRDAI के नए surrender-value नियमों (Master Circular 12-06-2024) के बाद 871 को 01-10-2024 से बंद किया गया और नए नियमों वाला रूप 771 आया। 14-10-2025 की brochure में GST अब छूट।

2️⃣ समस्या — लोग कहाँ फँसते हैं?

👴 समस्या 1: पेंशन नहीं, बुढ़ापे की आय पक्की नहीं

व्यापारी और प्राइवेट नौकरी वाले बचत तो करते हैं, पर 60 के बाद हर साल तय रकम मिलती रहे — ऐसा इंतज़ाम कम लोगों का होता है।

⏳ समस्या 2: 30–40 साल तक प्रीमियम भरना मुश्किल

आमदनी ऊपर-नीचे होती है; लंबी अवधि का प्रीमियम बीच में टूटता है और पॉलिसी lapse हो जाती है।

📢 समस्या 3: “10% रिटर्न” वाली ग़लत बिक्री

कई लोग 771 को “10% रिटर्न वाला प्लान” बताकर बेचते हैं। सच: आय BSA का 10% है, भरे गए प्रीमियम का नहीं — और वह PPT के बाद इंतज़ार से शुरू होती है।

🌐 समस्या 4: internet पर ग़लत/अधूरी जानकारी

कुछ calculator websites पर प्रवेश उम्र, आय शुरू होने का साल, GST और प्रीमियम के ग़लत आँकड़े हैं (नीचे पूरी सूची) — ग्राहक भ्रम में पड़ता है।

⏸️ समस्या 5: प्रीमियम रुकने का असर पता नहीं

Paid-up होने पर आय घटती है, और Paid-up SA ₹2 लाख से कम हो तो आय बिल्कुल नहीं — यह बात बिक्री के समय नहीं बताई जाती।

10% रिटर्न? नहीं!

🔎 internet पर मिली 8 ग़लतियाँ — LIC brochure से मिलान

हमने 771 पर एक लोकप्रिय calculator website का पेज LIC की official brochure (14-10-2025) से लाइन-दर-लाइन मिलाया। ये बातें ग़लत या अधूरी मिलीं:

❌ ग़लत 1: “प्रवेश उम्र 30 दिन से 65 वर्ष — हर PPT में”

✅ सही (LIC brochure): न्यूनतम और अधिकतम उम्र PPT पर निर्भर है: 30 दिन सिर्फ़ PPT 16 में (तब अधिकतम 59); PPT 5–8 में न्यूनतम 8 वर्ष; 65 तक सिर्फ़ PPT 5–10 में।

❌ ग़लत 2: “आय PPT पूरा होते ही शुरू”

✅ सही (LIC brochure): आय PPT 5–8 में 11वें साल के अंत से, बाकी में PPT + 3 साल पर (PPT 10 → 13वाँ साल, PPT 16 → 19वाँ)।

❌ ग़लत 3: “GA 5.5%” (कहीं ₹40/1000, कहीं 5.5%)

✅ सही (LIC brochure): GA = ₹40 प्रति ₹1000 BSA हर साल। 5.5% अलग चीज़ है — Option II में जमा Flexi आय पर ब्याज।

❌ ग़लत 4: “30 साल, ₹10 लाख, PPT 10 → लगभग ₹86,000”

✅ सही (LIC brochure): LIC illustration: उम्र 35, PPT 10, ₹10 लाख → ₹1,11,050। ₹86,850 PPT 10 का नहीं, PPT 12 का प्रीमियम है।

❌ ग़लत 5: “GST पहले साल 4.5%, फिर 2.25%”

✅ सही (LIC brochure): 14-10-2025 brochure: GST Nil — अभी छूट।

❌ ग़लत 6: “Critical Illness rider मिलता है”

✅ सही (LIC brochure): 771 में 4 riders: ADDB या Accident Benefit, New Term Assurance, Premium Waiver Benefit — Critical Illness rider brochure में नहीं।

❌ ग़लत 7: “पॉलिसी अवधि 99 साल / आय का % नहीं बताया”

✅ सही (LIC brochure): कवर 100 की उम्र तक; आय BSA का 10% हर साल, 100 की उम्र तक।

❌ ग़लत 8: “Loan — 1 साल बाद या paid-up value के बाद” (दो अलग बातें)

✅ सही (LIC brochure): Loan 1 पूरा साल प्रीमियम भरने के बाद; आय शुरू होने से पहले surrender value का 75% (paid-up में 50%); उसके बाद इतना कि ब्याज आय के 50% से ज़्यादा न हो।

📋 PPT के हिसाब से उम्र और पहली आय

PPT (वर्ष)न्यूनतम प्रवेश उम्रअधिकतम प्रवेश उम्रपहली आय — पॉलिसी वर्ष के अंत में
5, 6, 7, 88 वर्ष65 वर्ष11वें
97 वर्ष65 वर्ष12वें
106 वर्ष65 वर्ष13वें
115 वर्ष64 वर्ष14वें
124 वर्ष63 वर्ष15वें
133 वर्ष62 वर्ष16वें
142 वर्ष61 वर्ष17वें
151 वर्ष60 वर्ष18वें
1630 दिन59 वर्ष19वें

पहली आय वाले साल की शुरुआत में उम्र कम से कम 18 होनी चाहिए। 8 साल से कम उम्र के बच्चे में risk 2 साल बाद या 8 की उम्र (जो पहले) से।

3️⃣ समाधान — 771 क्या हल करता है

🗓️ समाधान 1: कम साल प्रीमियम

सिर्फ़ 5 से 16 साल — कमाई के सबसे अच्छे सालों में भरें, फिर बात ख़त्म।

➕ समाधान 2: हर साल गारंटीड बढ़ोतरी

PPT के हर साल ₹40/1000 GA जुड़ता है — ₹10 लाख BSA पर ₹40,000 हर साल। Non-Par है, यानी बोनस की तरह घोषणा का इंतज़ार नहीं — सब पहले से लिखा।

💰 समाधान 3: 100 की उम्र तक हर साल आय

BSA का 10% हर साल — अपनी पेंशन ख़ुद। ₹10 लाख BSA पर हर साल ₹1 लाख, 100 की उम्र तक।

🏦 समाधान 4: Flexi — ज़रूरत पड़े तो निकालें

Option II में आय 5.5% चक्रवृद्धि पर जमा होती है; साल में 1 बार 75% तक निकालें, बाकी बढ़ता रहे और परिवार को मिले।

🛡️ समाधान 5: पूरी ज़िंदगी परिवार की सुरक्षा

मृत्यु पर BSA या 7× सालाना प्रीमियम + GA — कभी कुल प्रीमियम के 105% से कम नहीं। Option II में जमा Flexi अलग से।

🔺 समाधान 6: सही जगह पर रखें — पिरामिड पहले

पहले term + health बीमा और इमरजेंसी फ़ंड, फिर बचत का एक हिस्सा 771 में (आजीवन आय), बाकी लंबी बढ़त के लिए। MF से दुश्मनी नहीं — क्रम ज़रूरी: पहले दाल-चावल, फिर काजू-किशमिश।

📊 LIC की अपनी illustration — साल-दर-साल (Option I)

उम्र 35 · PPT 10 · BSA ₹10 लाख · सालाना प्रीमियम ₹1,11,050 (GST छूट) — कुल ₹11,10,500:

वर्ष (उम्र)कुल प्रीमियमजमा GAआय (उस साल)मृत्यु लाभGuaranteed Surrender Value
1 (36)₹1,11,050₹40,000—₹10,40,000₹0
5 (40)₹5,55,250₹2,00,000—₹12,00,000₹2,85,745
10 (45)₹11,10,500₹4,00,000—₹14,00,000₹6,41,486
12 (47)₹11,10,500₹4,00,000—₹14,00,000₹6,82,629
13 (48)₹11,10,500₹4,00,000₹1,00,000 — पहली आय₹14,00,000₹7,03,201
20 (55)₹11,10,500₹4,00,000₹1,00,000₹14,00,000₹1,47,244
30 (65)₹11,10,500₹4,00,000₹1,00,000₹14,00,000₹0 (SSV ₹12,99,580)
65 (100)₹11,10,500₹4,00,000₹1,00,000₹14,00,000—

स्रोत: LIC Sales Brochure पैरा 19, Illustration 1। हमारे calculator ने मृत्यु लाभ और GSV हूबहू मिलाए। GSV में अब तक मिली आय घटती है, इसलिए बाद के सालों में GSV 0 — पर LIC की Special Surrender Value लगभग ₹13 लाख रहती है।

🧮 इसका मतलब: ₹11.1 लाख 10 साल में भरे → 48 की उम्र से हर साल ₹1 लाख, 100 की उम्र तक 53 बार = ₹53 लाख; 59 की उम्र तक जमा प्रीमियम जितनी आय वापस आ चुकी होती है; और जीवन भर परिवार के लिए ₹14 लाख का मृत्यु लाभ।

LIC 771 — प्रीमियम और आजीवन आय (LIC illustration, उम्र 35, PPT 10)

Option II (Illustration 2): उम्र 35, PPT 12, ₹10 लाख → ₹86,850 सालाना (कुल ₹10,42,200), GA ₹4.8 लाख, मृत्यु लाभ ₹14.8 लाख; 15वें साल (50 की उम्र) से ₹1 लाख हर साल Flexi खाते में 5.5% पर जमा।

🧾 नमूना सालाना प्रीमियम — LIC brochure

₹5 लाख BSA, offline, standard life, टैक्स के बिना:

PPTउम्र 10उम्र 30उम्र 50
5₹1,09,575₹1,10,150₹1,18,625
8₹72,600₹72,600₹72,600
12₹44,250₹44,275₹45,225
16₹29,900₹30,025₹33,475

₹10 लाख+ पर High SA rebate घटाएँ; online में 10% कम। बाकी उम्र/PPT के लिए हमारा calculator ≈ अनुमान दिखाता है — असली प्रीमियम हमेशा LIC quote से।

⚖️ तुलना सिर्फ़ बीमा से — 771 के रूप और 883

बीमा की तुलना ब्याज वाले निवेश (FD/MF) से नहीं होती — दोनों का काम अलग है। यहाँ 771 के ही अलग PPT आमने-सामने हैं (उम्र 30, ₹5 लाख BSA, LIC brochure की दरें):

PPTसालाना प्रीमियमकुल प्रीमियमपहली आय (उम्र)100 तक कुल आयमृत्यु लाभ (PPT के बाद)
5 साल₹1,10,150₹5,50,75041 की उम्र60 × ₹50,000 = ₹30,00,000₹8,71,050
8 साल₹72,600₹5,80,80041 की उम्र60 × ₹50,000 = ₹30,00,000₹6,68,200
12 साल₹44,275₹5,31,30045 की उम्र56 × ₹50,000 = ₹28,00,000₹7,40,000
16 साल₹30,025₹4,80,40049 की उम्र52 × ₹50,000 = ₹26,00,000₹8,20,000

सीख: PPT 5–8 में आय जल्दी (11वें साल से) और ज़्यादा बार; PPT 5 में “7 × सालाना प्रीमियम” वाला नियम Sum Assured on Death को ₹7.71 लाख कर देता है (GA मिलाकर ₹8.71 लाख)। PPT 16 में कुल प्रीमियम सबसे कम, पर आय देर से। ग्राहक की कमाई के साल देखकर PPT चुनें।

LIC 771 — PPT के हिसाब से कुल प्रीमियम और पहली आय

बात771 जीवन उत्सव883 जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम
प्रीमियमहर साल, 5–16 सालसिर्फ़ एक बार
GA ₹40/1000PPT के दौरान7–17 साल (आप चुनें)
आय10% BSA, 100 तक10% BSA, 99 तक
मृत्यु लाभBSA या 7× सालाना प्रीमियम + GABSA या 1.25× tabular प्रीमियम + GA
किसके लिएजो हर साल बचाता हैजिसके पास एकमुश्त रकम है

📈 IRR देखना हो तो calculator में “IRR दिखाएँ / छिपाएँ (वैकल्पिक)” बटन है — Note: IRR is irrelevant in insurance; बीमा को ब्याज दर से न तौलें।

🏆 Advisor के लिए — 771 बेचने के Tips और USP

⭐ 7 USP (एक लाइन में याद रखें)

① सिर्फ़ 5 साल प्रीमियम, आय 100 की उम्र तक ② GA ₹40/1000 हर साल — Non-Par, सब गारंटीड ③ 30 दिन के बच्चे से 65 साल तक ④ Flexi में 5.5% चक्रवृद्धि + साल में 75% निकासी ⑤ मृत्यु लाभ कभी 105% प्रीमियम से कम नहीं ⑥ ₹10 लाख+ पर rebate, online 10% ⑦ GST अभी छूट।

🎯 किसे बेचें — 4 ग्राहक

(1) 30–45 के व्यापारी/प्राइवेट नौकरी: “अपनी पेंशन ख़ुद बनाइए” — PPT 10–12, आय 45–55 की उम्र से। (2) माता-पिता: बच्चे के नाम PPT 16 — 18 के बाद से आजीवन आय (पढ़ाई/शादी के बाद भी)। (3) 50–60 वाले: PPT 5–8, आय 61–71 की उम्र से। (4) बड़े ग्राहक: ₹25 लाख+ BSA पर ज़्यादा rebate।

💬 पिच — एक लाइन

“आप 10 साल हर साल ₹1.11 लाख दीजिए; 48 की उम्र से 100 तक हर साल ₹1 लाख आपके खाते में, और पूरी ज़िंदगी परिवार के लिए ₹14 लाख की सुरक्षा।” (LIC illustration, उम्र 35, ₹10 लाख)

🛑 आपत्ति → जवाब

“Maturity नहीं?” → आजीवन आय ही इसकी maturity है, और मृत्यु पर पूरा लाभ परिवार को। “10% रिटर्न?” → नहीं, BSA का 10% — ईमानदारी से बताइए। “बीच में पैसा चाहिए?” → Loan, और Option II में साल में 75% तक निकासी। “प्रीमियम रुक गया तो?” → 1 साल बाद Paid-up, 5 साल में revival — पर पूरी PPT भरने की सलाह दें।

✅ सही बिक्री के 5 नियम

1) पहले term + health + इमरजेंसी फ़ंड पूछें। 2) “10% रिटर्न” शब्द कभी न बोलें। 3) Option I/II ग्राहक की ज़रूरत से चुनें — आय चाहिए तो I, जमा करना है तो II। 4) Paid-up का नियम (₹2 लाख से कम पर आय नहीं) पहले बताएँ। 5) प्रीमियम हमेशा LIC quote से, calculator का ≈ अनुमान सिर्फ़ समझाने को।

अपनी पेंशन ख़ुद बनाइए

🧮 मुफ़्त 771 Calculator — अपना हिसाब ख़ुद देखें

👉 पूरे पेज पर Calculator खोलें — Option I/II, उम्र, PPT 5–16, BSA, मोड (मासिक/तिमाही/छमाही किस्त), online rebate, साल-दर-साल GA, आय, मृत्यु लाभ, GSV, ⏸️ Paid-up जाँच, Advisor Tips, PDF और WhatsApp। LIC illustration से हूबहू मिलाया।

📱 यही Calculator Advisor AI Mitra app में भी (प्लान सूची में 771 ✔, v1.60.0)।

📋 ज़रूरी शर्तें — अगर-मगर

विषयनियम (LIC brochure)
Grace periodसालाना/छमाही/तिमाही 30 दिन · मासिक 15 दिन
Revivalपहले न भरे प्रीमियम से 5 साल के अंदर, ब्याज सहित
Paid-up1 पूरा साल प्रीमियम के बाद · Paid-up SA = BSA × भरे साल ÷ PPT · आय 0/5/6/7/10% (Paid-up SA के slab से)
Surrender1 पूरा साल के बाद · GSV = प्रीमियम × factor + GA × factor − मिली आय, या SSV — जो ज़्यादा
Loanआय से पहले SV का 75% (paid-up 50%) · बाद में ब्याज ≤ 50% आय · 9.5% छमाही चक्रवृद्धि
Option बदलनापहली आय वाले साल से 6 महीने पहले तक
मृत्यु लाभ किस्तों में5/10/15 साल में (न्यूनतम किस्त मासिक ₹5,000 · वार्षिक ₹50,000)
Free look30 दिन
आत्महत्या (12 महीने में)80% प्रीमियम (8 साल से कम प्रवेश उम्र पर लागू नहीं)
RidersADDB या Accident Benefit, New Term Assurance, Premium Waiver — कुल 30% तक

❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

❓ 1. LIC जीवन उत्सव 771 किस तरह का प्लान है?

Non-Par, Non-Linked, Individual, Savings, Whole Life प्लान (UIN 512N363V02)। सीमित साल (5–16) प्रीमियम, कवर 100 की उम्र तक, और उसके बाद हर साल पक्की आय। Non-Par है — यानी बोनस नहीं, सब लाभ पहले से गारंटीड।

❓ 2. 771 और पुराना 871 एक ही है?

871 (UIN 512N363V01) नवंबर 2023 में आया था और 01-10-2024 से बंद हुआ। IRDAI के नए surrender नियमों (Master Circular 12-06-2024) के साथ उसका नया रूप 771 (UIN 512N363V02) है। मूल ढाँचा वही — GA ₹40/1000, 10% आय, 5.5% Flexi — पर surrender/paid-up नियम नए।

❓ 3. आय कब से और कितनी?

BSA का 10% हर साल, पॉलिसी वर्ष के अंत में। PPT 5–8 में 11वें साल से; PPT 9 में 12वें, 10 में 13वें … 16 में 19वें साल से (यानी PPT + 3)। आय 100 की उम्र तक चलती है।

❓ 4. Option I और Option II में क्या फ़र्क़ है?

Option I (Regular Income): 10% BSA हर साल खाते में। Option II (Flexi Income): 10% BSA LIC के पास 5.5% सालाना चक्रवृद्धि पर जमा होता रहता है; साल में एक बार जमा रकम का 75% तक निकाल सकते हैं; बाकी मृत्यु या surrender पर मिलता है। Option पहली आय वाले साल से 6 महीने पहले तक बदल सकते हैं।

❓ 5. मृत्यु पर कितना मिलेगा?

Sum Assured on Death (BSA या 7 × सालाना प्रीमियम — जो ज़्यादा) + अब तक के Guaranteed Additions; कुल जमा प्रीमियम के 105% से कम कभी नहीं। Option II में न निकाली गई Flexi रकम ब्याज सहित अलग से। 8 साल से कम उम्र के बच्चे में risk 2 साल बाद या 8 की उम्र (जो पहले) से शुरू; उससे पहले मृत्यु पर प्रीमियम वापस।

❓ 6. Maturity मिलती है?

नहीं — brochure साफ़ कहता है: Maturity benefit is not available। इसकी जगह आय 100 की उम्र तक मिलती है और मृत्यु पर पूरा मृत्यु लाभ परिवार को।

❓ 7. Guaranteed Addition कितना?

₹40 प्रति ₹1000 BSA, हर साल के अंत में, सिर्फ़ PPT के दौरान। ₹10 लाख BSA पर ₹40,000 हर साल; PPT 10 में कुल ₹4 लाख। यह मृत्यु लाभ में जुड़ता है (आय में नहीं)।

❓ 8. बीच में प्रीमियम रुक जाए तो?

1 पूरा साल प्रीमियम भरने के बाद पॉलिसी Paid-up रहती है: Paid-up SA = BSA × भरे साल ÷ PPT। आय: Paid-up SA ₹2 लाख से कम तो कोई आय नहीं; ₹2–3 लाख 5%, ₹3–4 लाख 6%, ₹4–5 लाख 7%, ₹5 लाख+ 10%। 5 साल के अंदर revival हो सकता है।

❓ 9. Surrender और Loan?

1 पूरा साल प्रीमियम के बाद surrender; GSV = कुल प्रीमियम × factor (2रे साल 30%, 3रे 35%, 4–7 साल 50%, फिर धीरे-धीरे 90% तक) + GA × factor − अब तक मिली आय; या Special Surrender Value, जो ज़्यादा। Loan: आय शुरू होने से पहले surrender value का 75% (paid-up 50%); ब्याज 9.5% छमाही चक्रवृद्धि।

❓ 10. Rebate और मोड?

₹10–24 लाख, ₹25–49 लाख, ₹50 लाख+ — तीन slab में High SA rebate (PPT बढ़े तो rebate घटे)। बिना agent online ख़रीद पर tabular प्रीमियम पर 10% छूट। मोड: सालाना, छमाही (+1.75%), तिमाही (+2.5%), मासिक NACH (+3.25%)।

❓ 11. कौन-से riders?

चार: Accidental Death & Disability Benefit या Accident Benefit (दोनों में से एक), New Term Assurance (सिर्फ़ शुरुआत में), और Premium Waiver Benefit (बच्चे की पॉलिसी में प्रस्तावक के लिए)। सब riders मिलाकर मूल प्रीमियम के 30% तक।

❓ 12. GST और टैक्स?

14-10-2025 की LIC brochure के अनुसार प्रीमियम पर GST अभी छूट (Nil)। 80C और 10(10D) की छूट शर्तों के साथ — अपनी स्थिति अपने CA से पक्की करें।

✅ निष्कर्ष — किसे लेना चाहिए?

  • हाँ: जिनकी पेंशन नहीं है और जो 5–16 साल नियमित बचत करके 100 की उम्र तक पक्की आय चाहते हैं।
  • हाँ: माता-पिता जो बच्चे के लिए आजीवन आय की नींव रखना चाहें (PPT 16, 30 दिन से)।
  • हाँ: 50–60 वाले जो 5–8 साल भरकर 11वें साल से आय चाहें।
  • नहीं: जिन्हें एक तय तारीख़ पर बड़ी एकमुश्त रकम चाहिए (771 में maturity नहीं), या जिनके पास अभी term/health बीमा और इमरजेंसी फ़ंड नहीं — पहले वह।

🤝 अपनी उम्र और ज़रूरत के हिसाब से सही PPT और BSA जानने के लिए WhatsApp करें: 9709602222 · Advisor AI Mitra · LIC 883 (एकमुश्त जीवन उत्सव) भी पढ़ें

📚 स्रोत (LIC official)

अस्वीकरण: यह लेख शिक्षा के लिए है। सारे नियम LIC brochure से; नमूने के बाहर उम्र/PPT का प्रीमियम और ऊँचे BSA की rebate LIC quote/benefit illustration से तय होगी। Special Surrender Value LIC तय करता है। टैक्स नियम बदल सकते हैं। बीमा की तुलना सिर्फ़ दूसरे बीमा प्लान से करें। बीमा आग्रह की विषय-वस्तु है — ख़रीदने से पहले brochure ध्यान से पढ़ें।

🕉️ “उद्धरेदात्मनात्मानं” — अपना उद्धार स्वयं करो। अपने बुढ़ापे की आय आज ख़ुद पक्की करो। (गीता 6.5 का भाव)